एफडीआई / अक्टूबर-दिसंबर 2019 में विदेशी निवेश 1.4% गिरकर 10.67 अरब डॉलर पर आया

सरकारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर-दिसंबर 2019 के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में 1.4% की गिरावट आई है। इस दौरान एफडीआई 10.67 अरब डॉलर पर रहा। एक साल पहले की समान अवधि में निवेश 10.82 अरब डॉलर का था। जुलाई से सितंबर 2019 के दौरान देश में 9.77 अरब डॉलर का विदेशी निवेश हुआ था। आंकड़ों के अनुसार, 2019-20 में अप्रैल-दिसंबर में एफडीआई में 10% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान 36.76 अरब डॉलर का विदेशी निवेश हुआ। एक साल पहले समान अवधि में विदेशी निवेश 33.49 अरब डॉलर रहा था। 


अप्रैल-दिसंबर के दौरान सबसे ज्यादा निवेश पाने वाले सेक्टर





























सेक्टरनिवेश
सविर्सेज6.52 अरब डॉलर
साफ्टवेयर और हार्डवेयर6.35 अरब डॉलर
टेलीकम्युनिकेशंस4.29 अरब डॉलर
ट्रेडिंग    3.52 अरब डॉलर
ऑटोमोबाइल2.50 अरब डॉलर