भोपाल / क्लीनिक की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट; क्राइम ब्रांच ने छापा मारा, 4 महिला समेत 10 लोग गिरफ्तार

राजधानी की क्राइम ब्रांच ने क्लीनिक की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का मंगलवार को भंडाफोड़ किया है। आरोपी गुप्त रोगों की दुकान और क्लीनिक की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहे थे, क्लीनिक का संचालन भी बगैर रजिस्ट्रेशन के हो रहा था। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 4 महिलाओं समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का सरगना तृणमूल कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष सचिन चौहान है, जो भोपाल के बरखेड़ी इलाके में क्लीनिक की आड़ में सेक्स रैकेट चला रहा था।



मंगलवार को जानकारी पुख्ता हो जाने के बाद क्राइम ब्रांच ने आरोपी सचिन चौहान द्वारा चलाए जा रहे सेक्स रैकेट पर छापा मारा। गिरफ्तार लोगों में सचिन चौहान के अलावा बाड़ी बरेली का पूर्व सरपंच इरफान खान भी शामिल है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने जब बरखेड़ी इलाके में एक क्लीनिक में छापा मारा तो सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। यहां फर्जी तरीके से बिना लाइसेंस के क्लीनिक का संचालन भी हो रहा था। इसी क्लीनिक की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा था। 


एक-डेढ़ साल से चल रहा था सेक्स रैकेट 


डीएसपी क्राइम अदिति भावसार ने बताया कि पुलिस को बरखेड़ी इलाके में सेक्स रैकेट के संचालित होने की सूचना मिली थी, जहां क्लीनिक की आड़ में पिछले एक-डेढ़ साल से सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने जब यहां छापा मारा तो मौके से 6 पुरूष और 4 महिलाएं संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस फर्जी क्लिनिक की भी जानकारी निकाल रही है।



Popular posts
मप्र: लॉकडाउन का आठवां दिन / भोपाल में मरकज से आई विदेशी जमातों ने चिंता बढ़ाई, ग्वालियर-भिंड में 48 घंटे का टोटल लॉकडाउन
कोरोनावायरस / भोपाल में पुलिसकर्मी गाने गाकर दूर कर रहे टेंशन, वीडियो आया सामने
जहां नहीं पहुंचा कोरोना / उत्तर कोरिया, यमन समेत दुनिया के 15 देशों में अब तक कोरोना नहीं, 37 देशों में अभी 10 से कम मामले
कोरोनावायरस / बीबी की वाइन्स स्टार भुवन बाम ने किया डोनेशन, मार्च की पूरी कमाई राहत कार्यों में दी
लॉकडाउन लर्निंग / ऋतिक रोशन ने लिया 21 दिन का पियानो चैलेंज, वीडियो शेयर कर लिखा- दो अंगूठों की वजह से हो रही कठिनाई