भोपाल / कमलनाथ ने ‘टाइगर स्पीक’ का विमोचन किया, बाघों को समर्पित है कार्टून कला की किताब

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विश्व वन्य-जीव दिवस के अवसर पर मंगलवार को कार्टूनिस्ट हरिओम तिवारी की बाघों को समर्पित कार्टून कला की किताब ‘टाइगर स्पीक’ का विमोचन किया। इस मौके पर हरिओम तिवारी ने टाइगर स्टेट विषय पर बनाया कार्टून चित्र मुख्यमंत्री को भेंट किया।


बाघों के जीवन और उनके पर्यावरण को समर्पित कार्टून किताब में संकटग्रस्त बाघ के प्रति मानवीय संवेदना जगाने के लिए कार्टून कला का रचनात्मक उपयोग करने की पहल की गयी है। बाघ को मानव समाज के भद्र पुरूष के रूप में देखते हुए उसकी वेदना को कार्टून कला के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया है। कार्टूनों में बाघ हंसाता भी है और गंभीर बातें भी करता है। मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने कार्टूनिस्ट हरिओम तिवारी के टाइगर के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के प्रयास की सराहना की।


वनमंत्री ने दी शुभकामनाएं, कहा- हम टाइगर स्टेट  


वन मंत्री उमंग सिंघार ने अंतर्राष्ट्रीय वन्य-प्राणी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। सिंघार ने कहा कि अखिल भारतीय बाघ आकलन में मध्यप्रदेश 526 बाघों के साथ देश में पहले स्थान पर है। यही नहीं, तीन टाइगर रिजर्व पेंच, कान्हा और सतपुड़ा देश में प्रबंधकीय दक्षता में प्रथम तीन स्थान पर हैं। प्रदेश का टाइगर स्ट्राइक फोर्स भी लगातार राष्ट्रीय और अंतर्राष्टीय स्तर के वन्य-प्राणी अपराधियों पर शिकंजा कस रहा है। तेंदुए की संख्या में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बारहसिंघा की संख्या भी 66 से बढ़कर 800 के करीब पहुंच गई है।



Popular posts
मप्र: लॉकडाउन का आठवां दिन / भोपाल में मरकज से आई विदेशी जमातों ने चिंता बढ़ाई, ग्वालियर-भिंड में 48 घंटे का टोटल लॉकडाउन
कोरोनावायरस / भोपाल में पुलिसकर्मी गाने गाकर दूर कर रहे टेंशन, वीडियो आया सामने
जहां नहीं पहुंचा कोरोना / उत्तर कोरिया, यमन समेत दुनिया के 15 देशों में अब तक कोरोना नहीं, 37 देशों में अभी 10 से कम मामले
कोरोनावायरस / बीबी की वाइन्स स्टार भुवन बाम ने किया डोनेशन, मार्च की पूरी कमाई राहत कार्यों में दी
लॉकडाउन लर्निंग / ऋतिक रोशन ने लिया 21 दिन का पियानो चैलेंज, वीडियो शेयर कर लिखा- दो अंगूठों की वजह से हो रही कठिनाई